संकट मोचन को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन जरूर करें ये उपाय, जीवन के तमाम कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Mangalwar Upay

Mangalwar Upay: सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित रहता है। ठीक वैसे ही अगर मंगलवार की बात की जाए तो मंगलवार का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा पाठ करने और व्रत रखने से भक्तजनों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। संकट मोचन हनुमान भक्तों के सभी कष्ट और संकट दूर कर देते हैं। भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना बहुत लाभकारी बताया गया है। इसी के चलते आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से भगवान हनुमान की कृपा बनी रहती है और धन संबंधी समस्या दूर हो जाती है, तो चलिए जानते हैं।

मंगलवार के दिन क्या उपाय करें

आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए क्या करें

अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपके पास ज्यादा पैसा नहीं रहता है या कमाया हुआ पैसा ज्यादा दिनों तक टिकता नहीं है तो ऐसे में आपको प्रत्येक मंगलवार को स्नान ध्यान के बाद किसी मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए इसके बाद सुंदर कांड और सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। भोग में हनुमान जी को कम से कम सात लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से जल्द ही आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है धन लाभ के योग बनते हैं।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें

हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने का विशेष महत्व है। भगवान हनुमान को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। इसलिए प्रत्येक मंगलवार को पूजा के बाद मंदिर में हनुमान जी को सिंदूर अवश्य चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

कष्टों को दूर करने के लिए क्या करें

जीवन में आ रहे तमाम कष्टों को नष्ट करने के लिए। प्रत्येक मंगलवार के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। सबसे पहले प्रत्येक मंगलवार के दिन स्नान ध्यान करना चाहिए। फिर विधि विधान से भगवान हनुमान की पूजा करनी चाहिए उसके बाद राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन में आ रहे तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews