महादेव की आराधना से परिवार की हर बाधा होगी दूर, जानें सोमवार के ये खास उपाय

Somwar Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा और कुछ खास उपाय करने से जीवन की हर समस्या का समाधान मिलता है।
Somwar Upay

Somwar Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन महादेव अपनी कृपा से भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से अपने इच्छाओं को लेकर भोलेनाथ के चरणों में पहुंचता है, उसकी सभी समस्याओं का समाधान होता है।

इसके अलावा सोमवार के दिन शिव जी के कुछ खास और सरल उपाय करने से जीवन की कठिनाइयां दूर होती है और अधूरी इच्छाएं भी पूरी होती है। यदि आप भी अपने जीवन में किसी परेशानी का हल चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शिव जी की पूजा-अर्चना कर इन उपायों को अपनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

इंटरव्यू क्रैक करने के लिए

यदि सोमवार के दिन आप किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने जाने का सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले दर्पण में अपना चेहरा देखकर जाएं। साथ ही साथ मन ही मन में भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और आपके प्रयास सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।

लड़ाई झगड़ा खत्म करने के लिए

यदि घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहती है और इससे आपका मन अशांत रहता है, तो सोमवार के दिन नजदीकी मंदिर में भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें।

परेशानियों को दूर करने के लिए

भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार परेशानियां और उलझने इंसान को घेर लेती है, जिससे मन अशांत हो जाता है। ऐसे में सोमवार के दिन नहा धोकर तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें और घी का दीपक जलाएं। यह उपाय मानसिक शांति प्रदान करता है और जीवन की उलझन को सुलझाने में मदद करता है।

शत्रु से पीछा छुड़वाने के लिए

अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान है और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान आदि से निवृत होकर भगवान शिव के समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसके बाद भगवान शिव के किसी एक मंत्र का जाप 11 बार करें। यह उपाय आपके जीवन में शत्रुओं का प्रभाव समाप्त करने में मदद करेगा और भगवान शिव की कृपा से आप निडर और सुरक्षित महसूस करेंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews