नन्ही शहजादी को दें ये अनसुने नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

baby names

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सबसे परफेक्ट नाम चुनने के बारे में सोचते हैं। हालांकि, आजकल ट्रेडिंग नाम के चक्कर में कई बार बच्चों के नाम एक जैसे हो जाते हैं। आप चाहते हैं कि आप आपके बच्चे का नाम बिल्कुल यूनिक रहे और आसपास इस नाम का कोई और बच्चा मौजूद न हो तो हम आपके लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जो बहुत ही यूनिक है और आपने अब तक नहीं सुने होंगे। इन नामों के साथ चलिए आपको उनके खूबसूरत अर्थ भी बताते हैं।

अर्शिया

ये एक खूबसूरत नाम है, जिसका चयन बेटी के लिए किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ स्वर्गीय रूप से दिव्य होता है, जिसे दुर्लभ भी कहा जा सकता है।

धर्मिणी

अगर आप यह चाहते हैं कि आपकी बच्ची को कोई ऐसा नाम मिले जो धार्मिक हो और उसके अंदर अच्छे गुणों का विकास करें तो आप इस नाम का चुनाव कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ धार्मिक होता है जो बच्ची के लिए परफेक्ट होगा।

ईश्विन

अगर आप कोई बहुत ही खूबसूरत सा नाम तलाश रहे हैं तो यह बहुत ही सुंदर लगेगा। इस नाम का अर्थ भगवान की स्तुति करने वाला होता है। यह बहुत ही प्यारा नाम है, जिसका मतलब भी बहुत शानदार है।

खनक

आप कोई मॉडर्न नाम तलाश रहे हैं तो अपने बच्चों को खनक नाम दे सकते हैं। इसका अर्थ चूड़ियों की मधुर ध्वनि होता है जो बेटी के लिए बहुत ही प्यारा रहेगा।

लास्या

ये बहुत ही अनोखा नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ देवी पार्वती का किया गया नृत्य है। ये एक पवित्र नाम है जो बच्ची में अच्छे गुणों का विकास करेगा।

परिनाज

आप अपनी बच्ची को परियों सा प्यारा नाम देना चाहते हैं तो इस नाम का चुनाव बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ परियों की रानी होता है जो बेटी पर बहुत जचने वाला है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews