बेटे के लिए यूनिक और ट्रेंडिंग नाम, हर किसी को आएगा पसंद, यहां देखें लिस्ट

baby name

Baby Name: अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है तो जाहिर सी बात है उसके आने से पहले ही आपने उससे जुड़ी सभी तरह की तैयारी कर ली होगी। बच्चा कौन से कमरे में रहेगा उसका बेड कैसा होगा उसके लिए कपड़े खिलौने सब कुछ बड़े ही उत्साह के साथ किया जा रहा होगा। इन सभी कामों के बीच अपने बच्चों के लिए कोई खूबसूरत सा नाम ढूंढना भी शुरू कर दिया होगा। अगर आप किसी शानदार नाम की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ सुंदर और अर्धवार नाम बताते हैं, जो आप अपने आने वाले बच्चों को दे सकते हैं।

रेयांश

आपके बच्चे का नाम अगर र अक्षर से निकलता है तो रेयांश नाम काफी खूबसूरत होने वाला है। सूरज की रोशनी की पहली किरण को यही कहा जाता है और भगवान विष्णु के अंश को भी इस नाम से पुकारा जाता है।

रिधान

ये काफी खूबसूरत और ट्रेडिंग नाम दिखाई दे रहा है, जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का मतलब खोजकर्ता होता है। यह लोग हमेशा नई-नई चीजों को खोजते रहते हैं और खूब सफलता हासिल करते हैं।

श्रेयांश

अगर आपको अपने बच्चे के लिए यूनिक नाम की तलाश है तो यह बिल्कुल परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का मतलब यश, लकी और अमीर होता है। बेटे के लिए ये एक प्यारा नाम है।

शार्विल

आप अपने बच्चों के लिए हटकर नाम तलाश रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ भगवान कृष्ण होता है। अगर आप बच्चे को आध्यात्मिक नाम देना चाहते हैं तो इसे चुना जा सकता है।

वियान

ये एक प्यारा और मॉडर्न नाम है जो बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ जीवन होता है और ऊर्जा से भरे हुए लोगों को भी यह कहा जाता है। यह एक बहुत ही सुंदर नाम है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews