वास्तु के अनुसार इन 3 पेड़ों-पौधों को घर के सामने से हटा दें, वरना होंगी समस्याएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सामने कुछ पेड़ और पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जो घर के वातावरण में समस्याएं पैदा कर सकते हैं. अगर आप अपने घर में शांति और समृद्धि चाहते हैं, तो इन 3 पेड़ों और पौधों को तुरंत घर के सामने से हटा देना चाहिए.
Vastu Tips

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व है. वास्तुशास्त्र का काम सिर्फ़ घर के निर्माण के दौरान ही नहीं होता है, बल्कि घर में किस वस्तु को किस दिशा में रखा जाना चाहिए इस बात का भी विस्तार से वर्णन वास्तु शास्त्र में किया गया है.

अक्सर लोग अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगाते हैं. आपको बता दें वास्तुशास्त्र में पौधों को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं. कुछ पेड़-पौधे ऐसे हैं जिन्हें घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता. वही कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जिन्हे तुरंत घर से हटा देना चाहिए.

पीपल का पेड़

पीपल का पेड़ बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे विशेष अवसरों पर पूजा जाता है. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के आंगन में पीपल का पेड़ लगाना नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है. इसे लगाने से घर में आर्थिक और मानसिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है.

इमली का पेड़

अक्सर कई घर में इमली का पेड़ भी पाया जाता है. लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा का माना जाता है. घर के आंगन में इमली का पेड़ लगाने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है. यह पारिवारिक विवादों का कारण भी बन सकता है.

खजूर का पेड़

वास्तुशास्त्र के अनुसार खजूर का पेड़ घर में दरिद्रता लाता है. जिससे घर के सदस्यों के कार्यों में बाधा आती है और तरक़्क़ी रुक जाती है. यह नकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देता है. इसलिए खजूर का पेड़ घर के बजाय बग़ीचे या फिर खेतों में लगाना चाहिए.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews