तिजोरी में पैसों के साथ रखी ये चीजें कर सकती हैं धन का नाश, तुरंत हटाएं

Vastu Tips: अक्सर लोग अपनी तिजोरी में पैसों के साथ-साथ कई और चीजें भी रख देते हैं, बिना यह जाने कि उनका वहां रखना शुभ होता है या अशुभ। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी में गलत चीजें रखने से धन की हानि हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
Vastu Tips

Vastu Tips: सनातन धर्म में न सिर्फ ज्योतिष शास्त्र बल्कि वास्तु शास्त्र का भी विशेष महत्व बताया गया है। जाने-अनजाने में हमारे द्वारा की गई कुछ गलतियों की वजह से वास्तु दोष लग जाता है, वास्तु दोष की वजह से व्यक्ति को जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवन में धन और संपत्ति का सही संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ खास नियमों का पालन करना आवश्यक है। कुछ लोग वास्तु शास्त्र पर विशेष ध्यान देते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे नजरअंदाज भी करते हैं, लेकिन अगर जीवन में समस्याएं हैं जैसे पैसों की कमी, मेहनत के बाद भी सफलता न मिल पाना इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है अगर हम वास्तु शास्त्र नियमों का उल्लंघन न करें।

बहुत लोगों को यह गलतफहमी रहती है कि वास्तु शास्त्र का महत्व सिर्फ घर के निर्माण के दौरान ही होता है, लेकिन ऐसा नहीं है वास्तु शास्त्र का महत्व घर के हर कोने, यहां तक की घर में रखी गई छोटी से बड़ी चीजों तक के लिए बताया गया है। आज हम खासतौर पर जानेंगे कि पैसों के साथ ऐसी कौन-कौन सी चीज हैं जिन्हें नहीं रखना चाहिए।

चटका या टूटा हुआ शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में अगर शीशा लगा हुआ है, तो यह शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की शीशा एकदम सही होना चाहिए, यानी तिजोरी में लगाया गया शीशा कभी भी चटका या फिर टूटा हुआ नहीं होना चाहिए, इस तरह का शीशा नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर में धन हानि का कारण भी बन सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है, की तिजोरी में केवल वही चीज रखें जो आपकी मेहनत की कमाई की हो। अगर आप गहने और पैसों के साथ कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ज्वेलरी या श्रृंगार का सामान तिजोरी में रखते हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है और इसे अशुभ भी माना जाता है।

गलत तरीके से कमाया गया धन

कभी भी तिजोरी में गलत तरीके से कमाया गया धन नहीं रखना चाहिए। यह घर में दरिद्रता और विपत्तियां लाता है। ऐसा पैसा ना तो ज्यादा दिनों तक टिकता है और ना ही सुख शांति दे पाता है। इसलिए अगर गलत तरीके से कमाया गया धन अभी तक आपने तिजोरी में रख रखा है तो उसे हटा दें।

वसूली का पैसा

अगर आपने पैसा किसी से ब्याज लिया है, वसूली की है या फिर गरीबों को सताकर कमाया है, तो उसे मेहनत से कमाई गए धन से अलग रखना चाहिए। इस तरह से कमाए गए पैसों में लोगों की बद्दुआ रहती है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और व्यक्ति की सुख शांति छिन जाती है।

चाकू, बंदूक या कोई भी हथियार

वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में पैसों के साथ कभी भी चाकू, बंदूक या किसी भी प्रकार का कोई भी हथियार नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना न केवल मन में हिंसात्मक विचारों को बढ़ावा देता है। बल्कि इसे परिवार की सुख शांति और समृद्धि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews