Vastu Tips: इन 7 पौधों की जड़ से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, विधिविधान से करें धारण

Vastu tips

Vastu Tips Of Plant Roots: अपनी जिंदगी की जरूरतों को पूरा करने और धन कमाने के लिए हर व्यक्ति तरक्की करना चाहता है। तरक्की के लिए वह दिन रात मेहनत करता है, लेकिन कई बार लोगों को बोलते हुए देखा जाता है कि परिश्रम करने के बावजूद भी उन्हें उम्मीद के अनुसार सफलता या फिर धन की प्राप्ति नहीं हो रही है। अगर आप भी किसी इसी तरह की समस्या से परेशान हैं तो वास्तु शास्त्र में कई सारी समस्याओं का निदान दिया गया है। अगर आप इन उपायों को अपनाएंगे तो देखते ही देखते आपकी धन संबंधी और आर्थिक तंगी से जुड़ी सारी परेशानियां छूमंतर हो जाएगी।

पेड़ पौधे एक ऐसी चीज है जो लगभग हर व्यक्ति अपने घर में लगाता है और पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी भी है। हिंदू मान्यताओं में कुछ पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया जाता है और उनकी पूजा-अर्चना भी की जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताते हैं जिनकी जड़ पहनने के बाद मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होकर धन की वर्षा करेंगी और आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी।

अशोक का पेड़

अशोक का पेड़ जीवन में सुख समृद्धि लेकर आता है और अगर इसे विधि विधान से धारण किया जाएगा, तो कभी भी धन की कमी नहीं होगी और चमत्कारिक लाभ मिलेंगे।

केले की जड़

केले का पेड़ बहुत शुभ माना जाता है और घर में इसे लगाकर पानी चढ़ाने के साथ दीपक भी लगाया जाता है। इस पेड़ की जड़ को पीले कपड़े में लपेट कर रखने से यह गुरु रत्न पुखराज की तरह लाभ देती है। इसे उस स्थान पर रखें, जहां आप अपना पैसा रखते हैं।

बेलपत्र की जड़

बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। इसका उपयोग सूर्य की कृपा पाने और इससे जुड़े दोष दूर करने के लिए किया जाता है। इस पौधे की जड़ को गुलाबी या लाल कपड़े में लपेटकर बाजू में रविवार के दिन धारण कर लें। इससे सारी आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी।

गूलर की जड़

गूलर की जड़ का उपयोग शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए किया जाता है। शुक्रवार के दिन आपको इसे एक सफेद कपड़े में बांधकर धारण करना होगा। धारण करते ही आपको कई तरह के लाभ मिलने लगेंगे।

अश्वगंधा की जड़

अगर आप केतु से जुड़ी बाधाओं से परेशान है तो अश्वगंधा की जड़ आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इस जड़ को बृहस्पतिवार के दिन नीले कपड़े में बांधकर धारण करें। देखते ही देखते सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

चंदन का टुकड़ा

राहु से जुड़े दोष व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानी देते हैं। अगर आप भी राहु दोष से परेशान हैं, तो बुधवार के दिन सफेद चंदन के टुकड़े को नीले कपड़े में बांधकर धारण कर लें। आपके सारे दोष दूर हो जाएंगे और समस्याओं का निराकरण हो जाएगा।

शमी की जड़

शमी का पौधा काफी शुभ माना जाता है और शनिदेव की कृपा पाने के लिए इसका उपयोग होता है। इस पौधे की जड़ को नीले कपड़े में धारण करने से आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे।

अगर आप भी अपने जीवन में सुख समृद्धि और धन वर्षा चाहते हैं तो आपको इन पेड़ पौधों की जड़ जरूर धारण करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको कई तरह के दोषों से मुक्ति मिलेगी और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews