Hindi News

कब किया जाएगा विनायक चतुर्थी व्रत? यहां जानें सही तारीख, मुहूर्त और विधि

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर महीने दो चतुर्थी आती है जिन पर व्रत करने का विशेष महत्व माना गया है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए किया जाने वाला आपके जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य लेकर आ सकता है।
कब किया जाएगा विनायक चतुर्थी व्रत? यहां जानें सही तारीख, मुहूर्त और विधि

हर माह आने वाले कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि (Vinayak chaturthi 2025) को भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। वैसे तो भगवान गणेश की आराधना कभी भी की जा सकती है लेकिन चतुर्थी के मौके पर उन्हें विशेष तौर से पूजा जाता है। ऐसा कहते हैं कि जो व्यक्ति भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजन अर्चन करता है।
उसके सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

जो लोग गणेश जी को प्रसन्न करना चाहते हैं वह विशेष तौर पर चतुर्थी का व्रत करते हैं। ऐसा कहते हैं कि इस व्रत को करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। चलिए जान लेते हैं कि इस बार विनायक चतुर्थी कब है। किस विधि से पूजन करनी चाहिए और पूजन का मुहूर्त क्या है।

कब मनाई जाएगी विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2025)

विनायक चतुर्थी कब मनाई जाएगी अगर इसकी बात करें तो वैदिक पंचांग के मुताबिक इस तिथि की शुरुआत 25 सितंबर को सुबह 7:06 पर हो जाएगी। यह ऐसा दिन होता है जब चंद्र दर्शन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। उदया तिथि के मुताबिक 25 तारीख को ये व्रत किया जाएगा। इस दिन केवल बल्कि छठ महापर्व में होने वाली नहाय खाय की पूजन भी की जाएगी।

कैसे करें पूजन

  • विनायक चतुर्थी के दिन आपको सूर्योदय के पहले उठना होगा।
  • सुबह उठने के बाद अपने घर की साफ सफाई करें। इतना याद रखें कि आपको अपने घर का हर कोना अच्छी तरह से साफ करना होगा।
  • जिस पानी से आप स्नान करने वाले हैं, उसमें गंगाजल अवश्य डालें।
  • स्नान करने के बाद आपको पीले रंग के कपड़े धारण करने होंगे।
  • इसके बाद सूर्य देवता को जल का अर्घ्य देना होगा। इस दौरान सूर्य मंत्रों का जाप जरुर करें।
  • अब आपको पंचोंपचार करते हुए विधि विधान से भगवान गणेश की पूजन करनी होगी।
  • पूजा करते समय अपना पूरा ध्यान श्री गणेश में लगाएं उनके मंत्रों और चालीसा का पाठ करें।
  • सबसे आखिर में आपको रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश की आरती कर सुख समृद्धि और शांति की कामना करनी होगी।

क्या होता है नहाय खाय

विनायक चतुर्थी के दिन नहाय खाय का पर्व भी मनाया जाने वाला है। ये एक महापर्व है जो विशेष तौर पर बिहार में मनाया जाता है। इसके दूसरे दिन खरना होता है और शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल विनायक चतुर्थी और नहाय खाय एक साथ मनाया जाएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews