Baby Name: नन्हे मेहमान को देना चाहते हैं यूनिक और पॉपुलर नाम, क्रिकेट खिलाड़ियों के बच्चों के नामों से लें आइडिया

baby names

Baby Name: जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो उसके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जाती है। बच्चों के आने के बाद कई तरह के संस्कार भी निभाए जाते हैं। हिंदू धर्म में कुल 16 संस्कार होते हैं जिनमें से एक नामकरण भी है। घर में नन्हा मेहमान आता है तो कुछ दिनों के बाद उसका नामकरण किया जाता है। नामकरण की प्रक्रिया काफी खास मानी जाती है क्योंकि इस दिन हम बच्चे को जीवन भर की पहचान देते हैं।

अगर आप हाल ही में पेरेंट्स बने हैं या फिर आने वाले दिनों में आपके घर में नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है तो जाहिर सी बात है आप कुछ ऐसा नाम रखना चाहेंगे जो पॉपुलर और यूनिक हो। जब भी बच्चों के नाम ढूंढे जाते हैं तो या तो भगवान के नाम का चयन किया जाता है या फिर फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों या फिर उनके बच्चों के नाम से आइडिया लिए जाते हैं। आज हम आपको कुछ पॉपुलर क्रिकेट खिलाड़ियों के बच्चों के नाम बताते हैं जिनका चुनाव आप अपने नन्हे मेहमान के लिए कर सकते हैं।

वामिका

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की एक प्यारी सी बेटी है। जिसका नाम उन दोनों ने वामिका रखा है। वामिका का अर्थ माता दुर्गा होता है। अगर आप अपनी बच्ची के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट साबित होगा।

जीवा

लाखों दिलों की धड़कन और क्रिकेट प्रेमियों के माही यानी महेंद्र सिंह धोनी की एक प्यारी सी बेटी है। अपनी बेटी का नाम उन्होंने जीवा रखा है जो बहुत ही छोटा और प्यारा नाम है। इस नाम का अर्थ सुंदर और अमर होता है।

समायरा

फिलहाल भारतीय टीम के कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी रोहित शर्मा की प्यारी सी बेटी का नाम समायरा है। इस नाम का अर्थ जप करना होता है, जो बेटी के लिए प्यारा रहेगा।

अजीन और अनाइजा

आप बहुत ही यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो गौतम गंभीर की तरह अपनी बच्ची को अरबी मूल के नाम दे सकते हैं। अजीन और अनाइजा दोनों ही बहुत प्यारे नाम है, जिनका मतलब सुंदर और सम्मानजनक है।

अगस्त्य

अगर आप अपने बेटे के लिए कोई प्यार और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो अगस्त्य के नाम का चुनाव कर सकते हैं। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे का यही नाम रखा है जो की बहुत प्यारा है।

जोरावर

यह बहुत ही हटकर नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। शिखर धवन ने अपने बेटे का नाम यही रखा है, जिसका मतलब बहादुर और साहसी होता है।

ग्रेसिया और रियो

बच्चों के लिए यह नाम भी यूनिक और प्यारे रहने वाले हैं। सुरेश रैना ने अपनी बेटी और बेटे को यही नाम दिए हैं। ग्रेसिया नाम का अर्थ दया, कोमल, सुंदर और अनुग्रह होता है। रियो एक अरबी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब नदी होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews