‘V’ अक्षर से बच्चे को दें शानदार नाम, यहां देखें पॉपुलर नामों की लिस्ट

baby name

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों का सबसे अलग और हटकर नाम रखना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम दूसरों के नाम के साथ मिक्स ना हो। इसी के साथ उसका कुछ शानदार अर्थ भी निकलता हो जो बच्चे के व्यक्तित्व पर अच्छा असर डालने का काम करें। अगर आप भी हाल ही में माता-पिता बने हैं और अपने बच्चों के लिए कोई प्यारा नाम तलाश रहे हैं और बच्चे का नाम ‘V’ पर निकला है तो आज हम आपको इससे शुरू होने वाले कुछ पॉपुलर नाम बताते हैं। ‘व’ नाम के लोगों की बात करें तो यह काफी मेहनती होते हैं और हर हाल में सफलता को हासिल करके ही मानते हैं। चलिए अगर आपको इसी पर बच्चों का नाम रखना है तो कुछ नाम और उनके शानदार अर्थ जान लेते हैं।

विग्नेश

ये एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटे के लिए रखा जा सकता है। ये भगवान गणेश से जुड़ा हुआ नाम है जिसका अर्थ विघ्नों यानी परेशानियों को हरने वाला होता है।

वामिका

ये एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट साबित होगा। यह देवी दुर्गा से जुड़ा हुआ नाम है और इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी का भी यही नाम है।

वियोना

अगर आप अपनी बच्ची के नाम में थोड़ा विदेशी टच चाहते हैं तो यह नाम बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। यह एक मॉडर्न नाम है जिसका अर्थ आकाश होता है।

व्रज

अगर आप बच्चे को कोई छोटा सा और प्यारा नाम देना चाहते हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट साबित होगा। ये बहुत ही सुंदर नाम है जिसका संबंध भगवान कृष्णा के स्थान से है।

वीवा

अगर बच्ची को कोई प्यारा और छोटा सा नाम देना चाहते हैं तो यह बहुत खूबसूरत लगेगा। ये नाम छोटा जरूर है लेकिन इसका अर्थ बहुत ही शानदार है जीवन से भरपूर व्यक्ति को वीवा कहा जाता है।

विशंक

ये बहुत ही यूनिक और खूबसूरत नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। ये एक धार्मिक नाम है जो आपके बच्चे में बेहतरीन गुणों का विकास करेगा। इस नाम का संबंध भगवान कार्तिकेय से है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews