रीवा में 11 सितंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, नगरीय निकायों और पंचायत राज संस्थाओं के खाली पदों पर मतदान की तैयारियां पूरी

मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर यह निर्देश भी जारी किया गया है कि मतदान क्षेत्र के 3 किलोमीटर की दूरी के शराब दुकानों को 48 घंटे पहले से बंद कर दिया जाएगा।
Government employees

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कल यानी 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दरअसल, कल जिले में नगरीय निकायों और पंचायत राज संस्थाओं के खाली पदों के लिए मतदान संपन्न कराए जाएंगे। जिसका समय सुबह 7:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक रहेगा। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें कि मतदान शुरू होने से 48 घंटे पहले शराब की दुकान बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।

कराई जाएगी वीडियोग्राफी

निर्वाचन के दौरान घटनाओं की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर यह निर्देश भी जारी किया गया है कि मतदान क्षेत्र के 3 किलोमीटर की दूरी के शराब दुकानों को 48 घंटे पहले से बंद कर दिया जाएगा। इसका पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस बल भी रहेंगे तैनात

कल होने वाले मतदान को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर को एक-एक वीडियोग्राफर, कैमरा के साथ तैनात किया जाएगा। साथ ही, पुलिस बल भी तैनात रहेंगे ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो सके और बेहद शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया जा सके।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews