
Rewa News : रीवा जिले से बड़ी घटना सामने आई है। जब महाना नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आइए विस्तार से जानें यहां…
तीन दिन पहले बहा था नदी में
दरअसल, पिछले 5 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के नदी और नाले उफान पर हैं। जिसके कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। तभी एक युवक शुक्रवार की दोपहर नीवा घाट में नहाने गया, जहां जलस्तर ज्यादा होने के कारण वो पानी की गहराई में चला गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वो असफल रहे। जिसके बाद फौरन राहत बचाव दल समेत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस व SDRF की टीम ने तलाश अभियान शुरू कर दिया।
शव चांदी घाट से हुआ बरामद
जिन्होंने दो दिनों तक लगातार खोजबीन की लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, तीसरे दिन युवक की लाश चांदी घाट से बरामद किया गया। जिसे बोट में डालकर घटनास्थल पर लाया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान ओमप्रकाश विश्वकर्मा के रुप में की है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

