रीवा में अवैध कब्जे की शिकायत पर नगर निगम हुआ अलर्ट, आयुक्त ने कहा-104 नोटिस जारी

इस बात की शिकायत वीके माला द्वारा की गई थी। जिन्होंने यह बताया कि सारे नियम और कानून को इन लोगों द्वारा तोड़ा जा रहा है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
रीवा में अवैध कब्जे की शिकायत पर नगर निगम हुआ अलर्ट, आयुक्त ने कहा-104 नोटिस जारी

Rewa News : मध्य प्रदेश में स्थित रीवा नगर निगम एक्शन मोड में है। दरअसल, क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइजर और अलग-अलग रियल स्टेट कंपनी द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिसे लेकर नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने अब कार्रवाई की बात कही है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप भी मचा हुआ है।

बता दें कि इस बात की शिकायत वीके माला द्वारा की गई थी। जिन्होंने यह बताया कि सारे नियम और कानून को इन लोगों द्वारा तोड़ा जा रहा है। शहर के अंदर बिना किसी के इजाजत के सरकारी जमीन का अवैध कारोबार का खेल चल रहा है।

कार्रवाई की मांग

वहीं, मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए उनका कहना है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर मामला दर्ज होना चाहिए। इससे आसपास के लोगों को भी दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।

आयुक्त ने कही ये बात

नगर निगम आयोग संजय सौरभ ने बताया कि लगातार अवैध तरीके से नगर निगम की जमीन को बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी कुछ स्थानों पर आयुक्त द्वारा स्ट्रिक्ट एक्शन लेते हुए कार्रवाई की गई थी, लेकिन नोटिस देने के बाद भी ऐसी चीजों पर रोक लगने का नाम नहीं है। इसलिए मजबूर होकर उन्हें अब कार्रवाई करनी पड़ रही है। इसे लेकर अब तक 104 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews