Rewa News: रीवा में हादसाग्रस्त कार से 8 पेटी शराब और देशी कट्टा बरामद, जानें क्या है पूरा मामला

Rewa News: रीवा में हादसाग्रस्त कार से 8 पेटी शराब और देशी कट्टा बरामद, जानें क्या है पूरा मामला

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है लेकिन इस बार अजीब मामला खुलकर सामने आया है। दरअसल, जिस कार से अवैध नशीली पदार्थ को ले जाया जा रहा था तभी कार रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली। तब उनके सामने ऐसा खुलासा हुआ, जिससे सभी के होश उड़ गए। आइए जानते हैं विस्तार से…

कार चालक मौके से फरार

दरअसल, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कार को कब्जे में लेकर तलाशी की गई। जिसके बाद कार से 8 पेटी शराब और देशी कट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने तलाशी में बरामद सामान को जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। फिलहाल, फरार आरोपी की कोई खबर नहीं मिल पाई है।

नईगढ़ी थाना प्रभारी ने दी जानकारी

वहीं, मामले में नईगढ़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम को ग्रामीणों ने बताया कि एक तेल टैंकर और कार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसकी सूचना पाते ही नईगढ़ी पुलिस अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि कार चालक गाड़ी को उसी हालत में छोड़ मौके से फरार है। तभी शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई, जिसमें से दो पेटी 8 पीएम अग्रेजी शराब व कट्टा बरामद किया गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews