सिरमौर-रीवा हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 2 घायल

Accident

Rewa Accident News : मध्यप्रदेश के रीवा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां दो बाइकों में जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले 108 की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही, शवों को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

दरअसल, हादसा सगरा थाना के पास है जब तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे का है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews