Rewa News: कलेक्टर के निर्देश पर बड़ा एक्शन, खाद्यान्न की हेरा-फेरी करने वाले सेल्समैन के खिलाफ मामला दर्ज

Rewa News: कलेक्टर के निर्देश पर बड़ा एक्शन, खाद्यान्न की हेरा-फेरी करने वाले सेल्समैन के खिलाफ मामला दर्ज

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा राशन दुकान में काला बाजारी करने वाले सेल्समैन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। जिसने 11 लाख रुपए के खाद्यान्न की हेरा-फेरी करने पर सरकारी उचित मूल्य की दुकान गाड़ा के सेल्समैन श्रीकांत द्विवेदी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

जानें मामला

बता दें कि हनुमना विकासखण्ड के उचित मूल्य की दुकान गाड़ा का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान दुकान में गड़बड़ी की गई, जहां भंडार में 159 क्विंटल 95 किलो ग्राम गेंहू, 170 क्विंटल 57 किलो ग्राम चावल, 1500 किलो नमक और 6 किलो ग्राम शक्कर कम पाई गई है। जिसकी कीमत 11 लाख 26 हजार रुपये बताई जा रही है।

शिकायत दर्ज

फिलहाल, सेल्समैन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, उससे पुछताछ जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews