रीवा के संजय गांधी अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों पर प्रकरण दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रीवा के संजय गांधी अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों पर प्रकरण दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रीवा, डेस्क रिपोर्ट | दो दिन पहले रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मरीज और गार्ड के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। बीते शुक्रवार यानि 14 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे मरीज को खून की जरूरत थी। परिजनों का आरोप है कि ब्लड स्टॉक में रहने के बावजूद उन्हें नहीं दिया गया और इस बात का विरोध जताने पर वहां मौजूद करीब आधा दर्जन गार्डस् ने उन पर लात, घुंसे और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें गार्डस् मरीज के परिजन की पिटाई करते नजर आ रहे थे। जिसके बाद मामला एकदम से तूल पकड़ लिया है। दरअसल, मरीज के लिए रीवा में अस्पताल से खुन मांगने पर भाजपा नेता की पिटाई करना गार्डस् को काफी महंगा पड़ा है। बता दें कि मारपीट करने के मामले में दो गार्डों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – CBI पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया के ट्वीट ने मचाई खलबली, अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा पुत्र रामलाल मिश्रा 34 वर्ष निवासी इंद्रा नगर ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कर ली है। बता दें कि मामले में शामिल अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड देवेन्द्र शुक्ला और विवेक मिश्रा ​सहित अन्य खिलाफ के IPC की धारा 294, 323, 506 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि यह पूरी वारदात अस्पताल के CMO डॉ. अलख प्रकाश पाण्डेय के चेंबर के पास हुई है। जिसके बाद इस पूरी घटना की छानबीन शुरू की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें – भोपाल : कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, कमलनाथ ने किया मतदान

घटना होने के बाद भाजपा नेता ने केवल मौके पर मौजूद गार्ड्स को हटाने की मांग की थी लेकिन इसपर अस्पताल परिसर ने विचार नहीं किया। जिसके बाद 15 अक्टूबर की दोपहर भाजपा नेता नीरज मिश्रा अमहिया थाना पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि, यह पूरी घटना प्रभारी CMO डॉ. अलख प्रकाश पाण्डेय के इशारे पर की गई है क्योंकि बिना उनके इजाजत के एक गार्ड कभी ऐसी हरकत नहीं कर सकता है इसलिए भाजपा नेता ने तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ CMO डॉ. अलख प्रकाश पाण्डेय पर भी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें – लाल साड़ी में तापसी का गॉर्जियस लुक, देखें खूबसूरत फ़ोटोज़

वहीं, इस मामले में CMO डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि रात में जो भी घटना हुई वो नहीं होनी चाहिए थी। हम मामले की जांच करा रहे हैं। फिलहाल दो ​सुरक्षा अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और वरिष्ठ चिकित्सकों ने निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई है। जो पूरा प्रतिवेदन तैयार कर रही है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – Diwali Gift: दिवाली पर इस राज्य में मालिक ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में दी कार और बाइक

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews