मऊगंज में बकरी व्यापारी से 5 लाख रुपए की लूट का मामला आया सामने, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

betul news

Mauganj News : मध्य प्रदेश के नवगठित जिला मऊगंज में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दरअसल, आज रात करीब 2 बजे बकरी व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें कि करीब आधा दर्जन बदमाश 2 बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और व्यापारी का रास्ता रोक लिया। जिसके बाद 5 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर सभी फरार हो गए। फिलहाल, सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी का नाम अंसार मोहम्मद है जो कि जमुई गांव का रहने वाला है। वहीं, खटखरी चौकी पुलिस ने बताया कि व्यापारी बकरी खरीदकर उसे ट्रक से हैदराबाद ले जाता है। फिर वहां पर उन्हें बेच देता है। जिससे उसकी आजीविका चलती है। हर बार की तरह इस बार भी व्यापारी बकरी बेचकर ट्रेन से नागपुर पहुंचा, जहां से वो बस में सवार होकर रीवा के रास्ते अपने गांव लौट रहा था। तभी वह इस घटना का शिकार हो गया।

बदमाशों की तलाश जारी

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस बल पूरे दल-बल के साथ मौकास्थल पर पहुंचा और हाईवे में घेराबंदी करवाई। हालांकि, कोई भी लूटेरा पुलिस के हाथ नहीं लगा है। फिलहाल, पुलिस की टीम शिकायत के आधार पर सभी की तलाश में जुटी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews