रीवा में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक, कलेक्टर ने दिए निर्देश, दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश के रीवा में भी मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री तेज हो चुकी है बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की आड़ में प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
Rewa News

Rewa News : इन दोनों देशभर में त्योहारों का सीजन चल रहा है। हाल ही में अभी नवरात्रि का त्योहार मनाया गया है, तो वहीं अब करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली जैसे बड़े महत्वपूर्ण त्यौहार आने वाले हैं। जिसे लेकर मार्केट में भी काफी ज्यादा भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है। मिठाई की दुकानों में लोग बड़ी मात्रा में मिठाइयों के ऑर्डर्स दे रहे हैं। कपड़ों की दुकानों में भी भीड़ देखने को मिल रही है। इसके अलावा, दिवाली में घर को सजाने के लिए लाइट्स के दुकानों में भी चहल-पहल है।

त्योहार में खाद्य पदार्थों की बिक्री जितनी तेज होती है, उतने ही मिलावट का सिलसिला भी तेज हो जाता है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो जाती है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के रीवा में भी मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री तेज हो चुकी है बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की आड़ में प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर ने मिलावटी प्रोडक्ट्स ना बेचने को लेकर सख्त आदेश दिया है। जिसका पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के भी चेतावनी दी है। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगातार दुकानों में निगरानी की जा रही है। जिसके तहत अब तक 15 से अधिक जगहों पर खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया जा चुका है। दरअसल त्योहार के समय खाने वाले सामानों की खपत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में इसका फायदा उठाकर दुकानदार नकली प्रोडक्ट्स सप्लाई करते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता है और उन्हें नुकसान पहुंचता है। जिस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है। अन्यथा, आने वाले समय में गंभीर बीमारी हो सकती है।

लिया गया सैंपल

खाद्य अधिकारी अमरीश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा गल्ला मंडी में स्थित होलसेल किराना दुकान की जांच की, जहां सेंधा नमक के सैंपल लिए गए। इसके अलावा, अहमिया में प्रतिष्ठान चौरसिया नमकीन और हरिओम नमकीन की जांच की गई है। इस दौरान यह पाया गया है कि बेहद गंदे तरीके से नमकीन बनाकर इसे खुली हवा में बेचा जा रहा था। इसे बनाने के लिए जिस पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था, वह भी बिल्कुल साफ नहीं था। जिनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, जवा के क्षमा मिष्ठान भंडार से लड्डू और पेड़े के नमूने लिए गए, जबकि राज किराना से साबूदाना और खाने वाले तेल के नमूने लिए गए। इसके अलावा, मां शारदा किराना स्टोर से साबूदाना, मूंगफली, सेंधा नमक, सिंघाड़ा और आटे के नमूने जांच के लिए गए हैं। साथ ही रायपुर कर्चुलियान में अशोक किराना से साबूदाना, सूजी और शक्कर के नमूने लिए गए हैं। फिलहाल, जांच सैंपल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews