Rewa News: 27 अगस्त तक चलाया जाएगा दस्तक अभियान, घर-घर जाकर बच्चों का होगा टीकाकरण

बता दें कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के नियमित जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
Rewa News: 27 अगस्त तक चलाया जाएगा दस्तक अभियान, घर-घर जाकर बच्चों का होगा टीकाकरण

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अच्छी पहल की जा रही है। जिसके तहत जिले भर में 27 अगस्त तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर 5 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। बता दें कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के नियमित जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

बच्चों का होगा टीकाकरण

इसे लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता बच्चों में डायरिया, निमोनिया, एनीमिया, जन्मजात विकृति और कम पोषण के मामलों की पहचान कर रहे हैं। इस अभियान के तहत, बच्चों का टीकाकरण और विटामिन ए का घोल पिलाने का कार्य भी किया जा रहा है। आगे उन्होंने जानकारी दी है कि सभी विकासखण्डों में दो-दो स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां दवा के साथ-साथ शिशु रोग विशेषज्ञ की टीम और अन्य तकनीशियन भी मौजूद रहेंगे।

जानें तारीख

तारीख जगह
15 जुलाई CHC नईगढ़ी, मऊगंज विकासखण्ड के PHC ढेरा, CHC रायपुर कर्चुलियान
18 जुलाई हनुमना विकासखण्ड के PHC पिपराही, जवा में PHC डभौरा, सिरमौर में CHC सेमरिया, त्योंथर में CHC चाकघाट, गंगेव में PHC लालगांव, CHC गोविंदगढ़
10 अगस्त CHC हनुमना, CHC जवा, CHC सिरमौर, CHC त्योंथर, PHC गंगेव, CHC नईगढ़ी और PHC रहट
12 अगस्त मऊगंज विकासखण्ड में PHC देवतालाब, रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड में CHC गुढ़
21 अगस्त CHC मांज, रीवा जिला अस्पताल
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews