
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है।
अमिलकी गांव का मामला
दरअसल, मामला गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत अमिलकी गांव का है, जहां आज सुबह किसान ने संदिग्ध हालत में सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौकास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, किसान के पिता पुलिस विभाग में तैनात है। जिनकी पोस्टिंग सतना जिले में है जबकि एक भाई रेवले और दूसरा भाई कोल इण्डिया लिमिटेड में कार्यरत है।
मामले की जांच शुरू
पुलिस के मुताबिक, मृतक अजय सिंह किसान था जो कि रोज की तरह अपने घर से सुबह बोर वाले खेत पर आया था। जिसके बाद उसने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। वहीं, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

