
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने फाइलेरिया नियंत्रण अभियान की शुरूआत की। जिसका समापन 23 फरवरी को किया जाएगा। जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने खुद दवा खाकर वहां मौजूद लोगों को इसके लाभ से अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, अधिकारी व चिकित्सकगण उपस्थित रहे। वहीं, लोगों से सावधानी बरतने की खास अपील की गई है। साथ ही लोगों के बीच नि:शुल्क दवा बांटी गई।

खिलाई जाएगी 3 दवाएं
वहीं, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह मच्छर से फैलने वाली बीमारी है। जिससे बचाव के लिए सरकार द्वारा हर स्तर पर प्रयास जारी है। इसी कड़ी में अभियान के तहत बूथ में तीन दवाएं खिलाई जाएगी। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा जिले के सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों दवा खिलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए सर्वे में इस बीमारी से सबसे ज्यादा पीड़ित जवा, त्योंथर और सिरमौर में पाए गए हैं।
आज फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा सेवन अभियान का शुभारंभ किया।
जिला चिकित्सालय परिसर, रीवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं दवा खाकर उपस्थित जनों को इसके लाभ से अवगत कराया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, अधिकारी व चिकित्सकगण उपस्थित रहे। pic.twitter.com/FApR3rMSjC
— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) February 10, 2024
जानें लक्षण
बता दें कि फाइलेरिया से व्यक्ति के पैरों और हाथों की त्वचा और मांसपेशियों में सूजन होती है। यह एक प्रकार की फिलारियसिस नामक वायरस संक्रमण के कारण होता है जोकि मच्छर के काटने से मानव शरीर में प्रवेश करता है। जिसके लक्षणों में गांठों की बढ़ती संख्या, त्वचा की सूजन, दर्द और सूजन शामिल होता है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

