रीवा: टेलर की दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू

रीवा: टेलर की दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा में टेलर की दुकान में आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते दो दुकानें भी आग भड़कने लगी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। वहीं, आनन- फानन में डायल 100 को सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल वाहन पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सिंधी चौराहे के पास का मामला

दरअसल, मामला रीवा के सिंधी चौराहे के पास का है। जहां एक टेलर की दुकान में आग की चिंगारी उठी और देखते ही देखते अगल-बगल की दो दुकानें भी आग भड़कने लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। लोग अपना घर छोड़कर बाहर निकल कर दूर चले गए। बता दें कि इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

शार्ट-सर्किट बताई जा रही वजह

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 11 बजे के आसपास सिंधी चौराहा स्थित आशीष नामदेव की दुकान में अज्ञात कारणों से आग भड़क गई थी। जिसके दुकान में आग लगी है उसके मालिक का नाम आशीष नामदेव है जो कि टेलर की दुकान संचालित करते है। वहां चिंगारी उठते देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। काफी मशक्कत के बाद दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया है। शार्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना व्य​क्त की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews