Rewa News: रीवा के पूर्व महापौर राजेंद्र ताम्रकार के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Rewa News: रीवा के पूर्व महापौर राजेंद्र ताम्रकार के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पूर्व महापौर राजेंद्र ताम्रकार के मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगते ही पूरे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। फिलहाल, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews