Rewa Accident News: ओवरलोड ट्रक के पीछे से घुसी यात्री बस, 2 की मौत, 28 लोग हुए घायल

Road Accident In Dewas

Rewa Accident News : मध्य प्रदेश के रीवा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, एक यात्री बस अनूपपुर जिले से यूपी के प्रयागराज जा रही थी, जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे लेकिन गढ़ थाना के टिकुरी गांव के पास नेशनल हाईवे 30 भीषण हादसा हो गया। हादसे में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के सो रहे थे सभी यात्री

घटना करीब 3.30 यह हादसा हुआ जब गिट्टी से भरा एक ट्रक अचानक से रुक गया उसी के पीछे चल रही यात्री बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। घटना के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बता दे जिस वक्त यह घटना हुई थी, उस समय सभी यात्री स्लीपर बस में अपनी-अपनी सीट पर सो रहे थे और जब यह घटना हुई सभी नींद में इधर-उधर भागने लगे लेकिन हादसे में तब भी करीब 28 लोगों के घायल होने की खबर है।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर व एसपी

मामले में गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक आरके गायकवाड़ ने बताया कि, “अनूपपुर से चलकर रीवा के रास्ते यह यात्री स्लीपर बस प्रयागराज की ओर जा रही थी। तभी आगे गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक ब्रिज पर चढ़ते समय धीमे हो गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस की टक्कर हो गई, जिसमें बस चालक सहित 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना पाते ही कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन मौके पर पहुंच गए और शवों को अपने कब्जे में ले लिया जबकि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 8 की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews