
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि मामला उमरिया जिले का है, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए डॉक्टर ने ₹3000 की रिश्वत मांगी थी।
पीएम रिपोर्ट बनाने के लिए मांगी थी रिश्वत
लोकायुक्त एसपी का इस मामले में कहना है कि फरियादी वीरेंद्र यादव की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है, जिसमें डॉक्टर ने उनके भतीजे बली यादव की रिपोर्ट बनाने के लिए पैसों की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत दर्ज कर ली गई। इसके बाद टीम का गठन कर आगे की कार्रवाई की गई है।
आगे की कार्रवाई जारी
शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस को यह भी बताया कि सत्यापन के दौरान डॉक्टर ने उनको डराया और धमकाया। इस कारण उन्होंने इसकी शिकायत की। इसके बाद जैसे ही शिकायतकर्ता ने 10,000 में से 3,000 डॉक्टर को दिए वैसे ही उसे टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्त में आए डॉक्टर की पहचान डॉ. राजेन्द्र मांझी के रूप में की गई है। फिलहाल, उसपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर दिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

