खेलते खेलते चारा काटने वाली मशीन पर गिरा मासूम, सीने से आर-पार हुई रॉड

खेलते खेलते चारा काटने वाली मशीन पर गिरा मासूम, सीने से आर-पार हुई रॉड

रीवा।
मध्यप्रदेश के रीवा जिले मे बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 9 वर्षीय मासूम के सीने में चारा काटने वाली मशीन में लगी हुई राड सीने से आर-पार हो गई। घटना के बाद मासूम को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, मामला विश्वविद्यालय थाना के अनंतपुर इटौरा गांव का है। यहां 9 वर्षीय बाबू यादव पिता बल्देव यादव के सीने में चारा काटने वाली मशीन में लगी हुई आर-पार हो गई।घटना उस वक्त हुई जब बालू मशीन के पास खेल रहा था। घटना के बाद मासूम को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन यहां ऑपरेशन नहीं किया जा सका । इसके बाद मासूम को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

खेलते वक्त हुआ हादसा

बच्चे के पिता बल्देव यादव ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे घर में रखी हुई चारा काटने वाली मशीन के पास ही बाबू खेल रहा था। उन्‍होंने बताया कि इसी दौरान खेलते- खेलते मशीन उसके ऊपर गिर गई जिससे उसमें लगी हुई रॉड उसके सीने में घुस गई है और आर-पार हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चे के सीने में मशीन का सरिया घुस जाने से उसका सीना गइराई तक कट गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews