PM Modi Rewa Visit: 24 अप्रैल को रीवा दौरे पर रहेंगे PM मोदी, 18 हजार से अधिक हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश

PM Modi Rewa Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को रीवा आ रहे हैं और राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही, वो 7853 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे। इस समारोह के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को समर्थन देंगे। बता दें कि पीएम के आगमन पर मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति कर स्वागत किया जाएगा। केवल इतना ही नहीं, इस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद रीवा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और मुख्य समारोह स्थल पर शनिवार को अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया है। संभागायुक्त अनिल सुचारी और कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अपनी टीम के साथ और हेलीपैड का भ्रमण करके यातायात व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, समारोह स्थल में विशिष्ट व्यक्तियों एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्य दिशा-निर्देश दिए।

3,700 पुलिस जवानों की ड्यूटी पर रहेंगे तैनात

बता दें कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा के लिए कई अन्य उपाय भी अपनाए जाएंगे। सुरक्षा कर्मियों की टीम को तैयार रखा जाएगा, आवागमन और निकासी के लिए सुनिश्चित किया जाएगा और समारोह के दौरान विशेष ध्यान दिया जाएगा कि कोई भी अनुचित कार्य न हो। SPG, CRPF के जवानों के अलावा पूरे राज्य के IG, DIG, SP, एडिशनल SP, DSP समेत 3,500 से 3,700 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है जो कि उनकी सुरक्षा करेंगे।

इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेशभर के लोगों की आने की उम्मीद है। इसलिए 5 हजार वाहन पार्किंग की तैयारी की गई है। इससे आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की समस्या कम होगी और उन्हें अपने वाहन को सुरक्षित रखने का मौका मिलेगा। रीवा जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के आसपास 3 किलोमीटर के दायरे में नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। जिससे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

लाखों हितग्राहियों को कराएंगे गृह प्रवेश

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को सस्ते और आधुनिक आवास प्रदान करने का उद्देश्य होता है। रीवा जिले में इस योजना के तहत, 18 हजार से अधिक हितग्राहियों को नए घरों का होगा गृह प्रवेश, यह एक बड़ी सफलता है। इसके अलावा, जल जीवन मिशन के लिए 7573 करोड़ 64 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें अनेक समूह जल प्रदाय योजनाएं शामिल हैं। साथ ही, भूमिहीनों को पट्टा वितरण भी किया जाएगा। यह सभी उपलब्धियां मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बहुत ही सकारात्मक होगी।

साप्ताहिक अवकाश

सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए रीवा जिले में सोमवार यानि 24 अप्रैल को सभी व्यावसायिक संस्थानों और दुकानों को साप्ताहिक अवकाश का ऐलान किया गया है। यह निर्णय दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 की धारा-13 के तहत लिया गया है। इस दिन बाजार बंद रहेगा इसलिए लोग अपनी जरूरतों के लिए अन्य दिन दुकानों से वस्तुएं खरीद लें ताकि उस दिन आपको किसी प्रकार की मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews