
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले की नईगढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खडुई नदी के किनारे दबिश देकर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब जब्त की है। बता दें जिले भर में इन दिनों अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी नवनीत भसीन ने एएसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर को छापा मारने के आदेश दिए। जिन्हेंने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान 4500 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
अवैध कच्ची शराब जब्त
वहीं, एक जगह से 15 लीटर व दूसरी जगह 30 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। कार्रवाई के बाद तस्करों में अफरा- तफरी मच गई और तस्कर पुलिस को देखकर इधर- उधर भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने दो तस्करों को मौकास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे कड़ाई से पुछताछ की जा रही है। इस मामले में अभी और भी कई बड़े खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है।
एएसपी ने दी जानकारी
मामले को लेकर एएसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल ने बताया कि, छापेमारी के दौरान प्लास्टिक के 300 डिब्बे में बंद शराब का जखीरा मिला है। इस दौरान 4500 किलो महुआ लहान नष्ट किया है। वहीं, नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर ने कहा कि, कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जो कि काफी दिनों से इस अवैध काम में संलिप्त थे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

