Rewa News: रीवा में बोनी के लिए जोरों पर तैयारियां, बीज वितरण कार्य हुआ आरंभ, किसानों में उत्साह

विभाग के पास धान के बीज डेढ़ लाख क्विंटल की मात्रा में मौजूद हैं और यूरिया भी उपलब्ध है। हालांकि, इस बार डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद की कमी होने की संभावना है।
Rewa News: रीवा में बोनी के लिए जोरों पर तैयारियां, बीज वितरण कार्य हुआ आरंभ, किसानों में उत्साह

Rewa News : रीवा में बोनी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें कि कृषि विभाग के बीज निगम ने बीज वितरण का कार्य आरंभ कर दिया है। मानसून की शुरुआत से किसानों में उत्साह है। वे अच्छे बीज और खाद की खरीदारी में जुटे हैं। वहीं, किसानों को कम लागत में अच्छी क्वालिटी वाले बीज मिल रहे हैं, जिससे उनकी फसल उत्पादन में सुधार होगा और वे अच्छे लाभ कमा सकेंगे।

कृषि विभाग बीज निगम के डिप्टी डायरेक्टर के अनुसार, बीज कृषि विभाग और बाजार दोनों स्थानों पर उपलब्ध हैं। विभाग के पास धान के बीज डेढ़ लाख क्विंटल की मात्रा में मौजूद हैं और यूरिया भी उपलब्ध है। हालांकि, इस बार डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद की कमी होने की संभावना है। आगे उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीएपी की कमी के कारण यह संकट उत्पन्न हो सकता है। जिसे लेकर सरकार से निर्देश भी मिल चुके हैं।

उपलब्ध बीजों की कीमत

मूंग: 11,530 रुपए प्रति क्विंटल (1,000 रुपए का अनुदान)

सोयाबीन: 7,550 रुपए प्रति क्विंटल (1,000 रुपए का अनुदान)

अरहर: 12,850 रुपए प्रति क्विंटल (5,000 रुपए का अनुदान)

कोद: 5,750 रुपए प्रति क्विंटल (2,860 रुपए का अनुदान)

धान: 4,900 रुपए प्रति क्विंटल (2,000 रुपए का अनुदान)

धान की चार किस्में उपलब्ध

  • जीरा शंकर
  • एम. टी. 1156
  • जे. आर. 206
  • जे. आर. 767

सोयाबीन की किस्म

  • जे. एस. 2069

वहीं, कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इस बार यूरिया की आपूर्ति पिछले वर्ष की तरह ही होगी, लेकिन डीएपी की उपलब्धता में मुश्किल होगी। इसका कारण यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीएपी की कमी है। इसलिए सरकार ने निर्देश दिए हैं कि किसानों को डीएपी के बजाय दूसरी खाद का उपयोग करने की सलाह दी जाए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews