Hindi News

रीवा नगर निगम की कार्रवाई, बकायादारों पर की गई सख्ती, 3 दुकानें सील

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
Last Updated:
रीवा नगर निगम प्रशासन द्वारा कर बकाया रखने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। जिसके तहत विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बकाया कर की वसूली कर रही हैं।
रीवा नगर निगम की कार्रवाई, बकायादारों पर की गई सख्ती, 3 दुकानें सील

Rewa News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर रीवा नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके तहत संपत्ति कर के बकायदाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों को सील कर दिया गया है। इससे आसपास के इलाके में खलबली मची हुई है।

नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवाड़ी ने बताया कि वसूली का लक्ष्य 20 करोड रुपए रखा गया है, जिसे समय पर न चुकाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है।

तीन दुकानें सील

अगर जोन क्रमांक 4 की बात करें, तो एक संपत्ति पर 82,236 रुपए का संपत्ति कर बकाया था। यह कुसुम सिंह के नाम पर दर्ज थी। जिनके पति का नाम विजय सिंह है। जिन पर नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की गई और उनकी तीन दुकानों को सील कर दिया गया है। वहीं, आयुक्त द्वारा अन्य करदाताओं से अपील की गई है कि वह समय पर कर चुका दे, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

टीम का गठन

इसके अलावा, नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शन को काटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टीम का कहना है कि आगे भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बकाया कर वसूल रहे हैं। साथ ही बकायदाओं को चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर कर नहीं चुकाया गया, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में कई लोग जल्द से जल्द अपने बकाए को निपटने की कोशिश में लग गए हैं।

इससे पहले की गई है कार्रवाई

बता दें कि इससे पहले नगर निगम ने गुरुवार को 6 दुकानों को सील किया है, तो वहीं शुक्रवार को चार दुकानें सील की गई है। इस तरह पहले भी 10 दुकानों को सील किया जा चुका है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews