
Rewa News : चुनाव आचार संहिता का पालन करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य होता है और यदि आप शासकीय सेवक है तो आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है लेकिन रीवा जिले के एक थाने में तैनात ASI ने अपने थाने के ही ग्रुप में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पोस्ट डाल दी जिसके बाद एसपी ने एएसआई को लें हाजिर कर दिया है।
ASI सतनामी ने एक पोस्ट को थाने के ग्रुप में किया फॉरवर्ड
जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के सेमरिया पुलिस थाने के व्हाट्स एप ग्रुप में एक पोस्ट सहायक उप निरीक्षक पी एन सतनामी द्वारा फ़ॉरवर्ड की गई, इस पोस्ट में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा को वोट देने की अपील थी, पोस्ट में लिखा था – चरित्र को पवित्र बनाने का कोई इत्र नहीं आता है, आप अपने किरदार से ही जाने जाते हो, और वही आपकी असली पहचान है #उपेन्द्र दुबे #ॐ नमः शिवाय, अंत में लिखा है #बेहतर लोकतंत्र के लिए #मतदान जरुर करें, #जनार्दन मिश्र को वोट देकर #भाजपा को पुनः विजय बनायें।
फॉरवर्ड पोस्ट में BJP प्रत्याशी को वोट देने की अपील, SP ने लाइन हाजिर किया
ग्रुप में डाली गई इस पोस्ट का कुछ लोगों ने स्क्रीन शॉट ले लिया, स्क्रीन शॉट्स कई ग्रुपों में फॉरवर्ड हो गया इसकी जानकारी रीवा एसपी को ही लगी उन्होंने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना और ASI सतनामी को लाइन हाजिर कर दिया एसपी ने निर्देश दिए हैं कि आचार संहिता का उल्लंघन बिलकुल स्वीकार नहीं किया जायेगा।
[dgv_vimeo_video id=”935828761″]

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

