
bhopal Police arrested the notorious
Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए-दिन यहां चोरी-डकैती के मामले सामने आ रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है। लोग घर के बाहर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। चंद घंटों के लिए भी घर पर ताला लगाकर बाहर जाना खतरे से खाली है। वहीं, नशे का कारोबार भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इसका एक ताजा मामला सामने आया है।
पुलिस ने 19 वर्ष की युवती के पास से 146 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बैकुंठपुर का मामला
दरअसल, मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ब्राउन शुगर की खुलेआम तस्करी की जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और बैकुंठपुर नगर के वार्ड क्रमांक 5 में एक घर में दबिश दी। इस दौरान तलाशी लेने पर युवती के पास से 146 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 4 लाख 39 हजार 590 रूपए है।
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह सफलता उन्हें हाथ लगी है। इसमें पुलिस की पुरी टीम का सराहनीय योगदान रहा है। फिलहाल, मामले में NDPS एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस रिमांड में लेकर युवती से पुछताछ की जा रही है कि उसके पास माल कहां से आ रहा था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

