
Rewa News : मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 2 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं विस्तार से…
यहां का मामला
दरअसल, मामला निराला नगर का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पीएम आवास के पीछे बगीचे के पास कुछ लोग अवैध हथियार लेकर बैठे हुए हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और मौके पर पहुंच कर दबिश दी, जिन्हें देखते ही सभी घबरा गए और भागने की कोशिश की। जिनमें से कुछ लोग फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
थाना प्रभारी अतुल कुमार त्रिपाठी से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवा और किशोर के रूप में की गई है। जिनके पास से दो लोहे की पिस्टल और कर जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

