रीवा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्य को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उमादत्त स्कूल ढेकहा के पास दबिश दी गई। आरोपियों ने बताया कि वह रीवा के अलावा सतना में भी बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
Rewa News

Rewa News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। चोरी, डकैती जैसे मामले हमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जिनके आतंक ने लोगों के मन में अलग सा ही भय पैदा कर दिया है, जिसका एक ताजा मामला हल ही सामने आया है। जब पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। इसी कड़ी ने उन्हें सफलता हाथ लगी है। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। फिलहाल, सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।

चोरहटा का मामला

दरअसल, घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जब 27 मार्च 2023 को फरियादी रवि शरण सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी, जो चोरी हो गई है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और मुखबिर तंत्रों को एक्टिव कर दिया गया।

पूछताछ जारी

लगभग डेढ़ साल बाद पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उमादत्त स्कूल ढेकहा के पास दबिश दी गई। इस दौरान प्रतीक दुबे, किशन तिवारी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से चोरी की गई बुलेट जब्त कर ली गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रीवा के अलावा सतना में भी बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। बता दें कि लॉक तोड़कर मास्टर की का इस्तेमाल कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews