रीवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Arrest

Rewa Crime News : मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से कई मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। बता दें कि चारों आरोपियों में 2 बिहार के रहने वाले हैं तो वहीं 2 रीवा के रहने वाले हैं। इनका यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था। फिलहाल, पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 444/23 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कड़ाई से उनसे पूछताछ भी की जा रही है। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि इन सभी के पास अगल-अगल नामों से बैंक अकाउंट भी है।

जानें पूरा मामला?

मामले को लेकर समान थाना प्रभारी जेपी पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि बीते 18 दिसंबर को फरियादी शनि कुमार यादव ने शिकायत दर्ज करवाई थी जो कि शनि मोबाइल के नाम से दुकान चलाता है। जब 16 दिसंबर को दो लोग पैसा ट्रांसफर करवाने आए और उससे 55 हजार कैश की मांग की। साथ ही फोन पे पर पैसा डालने की बात कही। जिसके बाद शनि ने उन्हें कैश दिए, जिसके बदले उन लोगों ने QR Code स्कैन कर केवल 40 हजार ट्रांसफर किए और मौका देखकर वहां से फरार हो गए।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी बैंक खाते में आए हुए पैसे एटीएम कार्ड या फिर दुकानदारों से ऑनलाइन माध्यम से कैश ले रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस बात को कबूल किया है कि उन्होंने शनि मोबाइल के दुकानदार से 15 हजार रुपयों की ठगी की है। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews