
BHOPAL POLICE ARREST
Rewa Crime News : प्रदेश में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रीवा पुलिस अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वालों के विरुद्ध लगातार एक्शन ले रही है। इसी क्रम में समान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 44 किलो ग्राम गांजा की तस्करी के मामले में आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि रीवा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रीवा पुलिस लगातार अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रही है इसी क्रम में चोरगढ़ी का रहने वाला नवीन मिश्रा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था उसके कब्जे से 44 किलो ग्राम गांजा भी जब्त किया गया था। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अगस्त महीने में की गई थी।

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह अवैध गांजा उसी के गांव के रहने वाले सुरेंद्र मिश्रा ने उसे यह उपलब्ध करवाया था जो की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक रीवा ने आरोपी पर 10000 का इनाम घोषित कर रखा था। जिसे चोरगढ़ी से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
