नगर निगम के स्वच्छता कार्यों रीवा रेंज आईजी ने सराहा

नगर निगम के स्वच्छता कार्यों रीवा रेंज आईजी ने सराहा

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

“स्वच्छ सर्वेक्षण – 2020” के तहत सिंगरौली को स्वच्छता टॉप-10 के श्रेणी में लाने हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता कार्य को देखने के पश्चात सिंगरौली प्रवास पर आये हुये रीवा जोन के आईजी – चंचल शेखर आज जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेण्डे के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे एवं निगम के अधिकारियों के साथ “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2020” के तहत एक साझा बैठक में सम्मिलित हुये और अपने उद्बोधन में आईजी श्री शेखर ने कहा कि नगर निगम में कार्य करने का अवसर जो प्राप्त होता है वह ईश्वरीय देन है और स्वच्छता का कार्य सभी सेवाओं से बढ़कर है और यह सेवा शहर की सभी सेवाओं से आगे है जहां नगर निगम की सेवा फिजिकल कचरा साफ करना है और इसी तरह पुलिस के द्वारा भी बिगड़े हुये लोगों को सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाता है और इसके पूर्व नगर पालिक निगम आयुक्त- शिवेन्द्र सिंह के द्वारा आईजी श्री शेखर एवं पुलिस अधीक्षक श्री रंजन का स्वागत करते हुए निगम द्वारा “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2020” हेतु चलाये जा रहे कार्यों के संबंध व शहर को दूसरी बार ओडीएफ में अब्बल आने के संबंध में अवगत कराया गया।

वहीं निगम की विभागीय गतिविधियों के साथ-साथ अन्य योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुये कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम का भी अवलोकन कराया गया और जहां आम नागरिकों से शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल स्वच्छता की टीम रवाना की जाती है और वही सभी गतिविधियों का अवलोकन करने के पश्चात आईजी श्री शेखर के द्वारा सराहना की गयी और यह सलाह दी गयी कि सभी डेस्को को कार्य नाम से चिन्हित किया जाय ताकि सहज ही संबंधित टेबिल पर पहुंचकर आम नागरिक सुविधा प्राप्त कर सकें और उन्होंने स्वच्छता एप हेल्पलाइन की तारीफ की और शिकायत निराकरण का भी अवलोकन किया ।

वही उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सिंगरौली नगर पालिक निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में अब्बल टापटेन में हासिल करने हेतु शुभ आशीष दिया और कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार निगम निश्चित अपना ऊंचा स्थान प्राप्त कर देश एवं प्रदेश में जिले का नाम रोशन करेगा ।

उक्त अवसर पर बैढन थाना प्रभारी निरीक्षक- अरूण कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक- राघवेन्द्र द्विवेदी, यातायात प्रभारी – अजय प्रताप सिंह, नगर निगम उपायुक्त- आईडी सिंह, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, लेखाधिकारी श्री मिश्रा, राजस्व अधिकारी आरपी वैश्य, सहायक यंत्री- आरके जैन, संतोष पाण्डेय, रत्नाकर गजभिये, सिद्धार्थ सिंह, प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता समन्वयक अमित सिंह, रावेन्द्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक- सन्तोष तिवारी, जितेन्द्र सिंह, बीरेन्द्र द्विवेदी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews