रीवा-सीधी टनल में बाइक स्टंट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले युवक पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

रीवा-सीधी टनल में बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं वीडियो सामने आने के बाद जियावन थाना पुलिस
रीवा-सीधी टनल में बाइक स्टंट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले युवक पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में जान जोखिम में डालने का एक मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सामने आया है। दरअसल रीवा-सीधी टनल और देवसर बाजार में बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने वाले युवक का वीडियो वायरल होने के बाद जियावन थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। युवक को चिन्हित कर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने साफ कहा है कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के स्टंट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

दरअसल सिंगरौली पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर भी नजर रखी जा रही है ताकि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके और दूसरे लोग भी ऐसी हरकतों से बचें।

सोशल मीडिया रील के लिए स्टंट करना पड़ सकता है महंगा

वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक ने रीवा-सीधी टनल और देवसर बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में बाइक पर खड़े होकर स्टंट किया था। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे स्टंट केवल स्टंट करने वाले व्यक्ति के लिए ही नहीं बल्कि आसपास चल रहे लोगों, दूसरे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं।

अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें

दरअसल हाल के वर्षों में सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में कई युवा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। एक छोटी सी गलती जानलेवा हादसे में बदल सकती है। इसी वजह से पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि इंटरनेट पर लोकप्रिय होने के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

पुलिस ने युवाओं से की अपील

वहीं कार्रवाई के बाद युवक ने अपने किए पर खेद जताया और पुलिस के सामने माफी मांगी। उसने स्वीकार किया कि सार्वजनिक सड़क, टनल और बाजार जैसे स्थान स्टंट करने के लिए नहीं होते। युवक ने दूसरे युवाओं से भी अपील की कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए ऐसे खतरनाक कदम न उठाएं। पुलिस ने उसे हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी है।

राघवेंद्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews