Rewa Road Accident: तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौके पर हुई मौत, 6 घायल

Rajasthan News

Rewa Road Accident : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। बता दें कि तेज रफ्तार मारुति वैन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक में सवार बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मारुति में सवार 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मौकास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में स्थानीयों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

dewas news, accident

गांव में फैला मातम

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया है। वहीं, मृतकों के शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवा दिया है। बता दें कि मरने वाले में 3 साल का बच्चा शामिल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

घायलों का इलाज जारी

पुलिस के मुताबिक, मृतकों का नाम राजेश कुशवाहा है जो कि अपने बेटे को लेकर रतहरा से इटौरा आ रहा था। तभी दूसरी तरफ से आ रही वैन अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार दोनों बाप-बेटे की मौत हो गई। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews