रीवा में दिखा तेज रफ्तार का कहर, दो ट्रकों की आमने- सामने भिड़ंत में चालक घायल, इलाज जारी

Road Accident In Dewas

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां दो भारी वाहनों के बीच आमने- सामने की टक्कर हो गई। बता दें कि यह हादसा सुबह 4 के करीब हुआ था। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसे में एक ट्रक चालक उसमें बुरी तरह से फंस गया था लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मची हुई थी। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 घंटे आवागमन रहा बाधित

दरअसल, हादसा इतना जबरदस्त था कि करीब 4 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण लोगों को भी आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews