रीवा में दर्दनाक हादसा-तीन मासूम सगी बहनों की सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत

तीनों बहनें नाग पंचमी के अवसर पर कपड़े की गुड़िया बनाकर पानी में बहाने गई थी।
indore crime news

REWA NEWS : रीवा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है यहाँ एक ही परिवार की तीन बच्चियों की जान सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे ने ली। तीनों बच्चियों की इसमें डूबने से मौत हो गई। तीनों आपस में सगी बहनें थी।

बारिश का पानी भरने से टैंक हो गया था फुल 

हादसे के बाद परिजन बेसुध हो गए, बच्चियों को टैंक से निकालकर फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी साँसे थम चुकी थी। दरअसल यह पूरा हादसा शुक्रवार शाम को गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमरी गांव में हुआ। तीनों बहनें नाग पंचमी के अवसर पर कपड़े की गुड़िया बनाकर पानी में बहाने गई थी। बारिश का पानी टैंक में भरा था, अचानक एक बच्ची का पैर फिसला और देखते ही देखते एक दूसरे को बचाने में तीनों पानी में डूब गई।

दर्दनाक मौत से सहम गया गांव 

हादसे में सुहानी रजक-उम्र 9 साल, तान्वी रजक-उम्र 7 साल, जाह्नवी रजक- उम्र 6 साल की इन तीन बच्चियों की मौत हो गई, तीनों के पिता का नाम राजकुमार रजक हैं। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रीवा से सविता शर्मा की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews