Rewa News: NH-30 में हुआ भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से पलटी चार बसें, पढ़ें पूरी खबर

train accident

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा नेशनल हाईवे में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गढ़ थाना क्षेत्र के कलवारी मोड़ के सामने रविवार की सुबह सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। दरअसल, यहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक ढाबे में खड़े लगभग आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी और ट्रक ढाबे के बाहर संचालित एक गोमती में जा घुसा, जिससे मौके पर चार बसें पलट गई। इसके अलावा छोटे वाहन भी ट्रक की चपेट में आ गए। हालांकि, हादसे में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

ट्रक चालक बस को कर रहा था ओवरटेक

दरअसल, ट्रक चालक नो एंट्री से बचने के चक्कर में बस को ओवरटेक कर रहा था, तबतक हाईवे पर खड़े खाद से लोड ट्रक से भिड़ गया। इसके बाद रीवा-प्रयागराज मार्ग पर ही पंचर की दुकान में खड़ी चार बसों को टक्कर मार दी। जिसकी टक्कर से खड़ी चारों बस पलट गई। बस में यात्रा कर रहे यात्रियों की किस्मत अच्छी थी कि सभी यात्री ढाबे पर उतर कर चाय पी रहे थे और गोमती का मालिक ढाबे में खाना खा रहा था। जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्लाइवुड से लोड था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रयागराज की ओर से प्लाइवुड से लोड था और चालक तेज रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर सका। वहीं, इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के दिलों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

तीन अलग-अलग जगहों हुए ये बड़े हादसे 

बता दें इससे शनिवार को भी जिले में एक साथ तीन अलग-अलग जगहों पर घटनाएं हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। इसका पहला मामला मऊगंज थाने के पाड़र गांव से है। दूसरा मामला समान थाना क्षेत्र के शारदापुरम की है जबकि तीसरी बैकुंठपुर थाने के माड़ौ गांव में हुई। तीनों घटना में हुई मौत ने जिले में सनसनी फैला दी है। इसमें दो घटनाओं में हत्या की आशंका जताई जा रही है जबकि तीसरे मामले में तेज रफ्तार कार ने युवक की जान ले ली।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews