Rewa News: रीवा में ATM बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर बदमाश हुए गिरफ्तार, 27 कार्ड बरामद

arrest

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा​ में ATM बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 27 सिम मिले है, जिससे वो अपने मुकाम को अंजाम देते थे। बता दें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों को मौके से हिरासत में ले लिया। फिलहाल, दोनों के खिलाफ प्रक्ररण दर्ज कर सख्ती से पुछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

27 एटीएम कार्ड हुए बरामद

दरअसल, मामला रीवा जिले के है, जहां पुलिस ने समान तिराहा एटीएम के पास दो संदिग्ध को थाने लाई। जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनकी जेब से 27 एटीएम कार्ड बरामद हुए। फिलहाल, दोनों के घरों की तलाशी ली जाएगी, इसके लिए दोनों को रिमांड पर लिया गया है। वहीं, इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि दोनों ने सीधी जिले में भी कई सारे फर्जी कामों को अंजाम दिया है। जिसके लिए पुलिस आरोपियों को सीधी के मझौली ले जाएगी और उनके बारे में पुछताछ की जाएगी।

एएसपी ने दी जानकारी

मामला में एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि बीते 14 दिसंबर को समान तिराहा एटीएम के पास दो संदिग्ध लोगों को को देखा गया। शक होने के बाद किसी सूचनाकर्ता ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों को थाने ले आई। जिसके बाद आरोपी बदमाश दिनेश साहू की जेब से 14 एटीएम और दूसरा आरोपी हरिओम शुक्ला की जेब से 13 एटीएम मिले जो कि विभिन्न बैंकों के थे।

आरोपियों ने बताया…

वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो पहले एटीएम बूथ में जाते, फिर पीछे खड़े होकर ग्राहकों का पासवर्ड देख लेते हैं। जिसके बाद उन्हें धक्का देकर बातों में उलझाया जाता है और एटीएम बदल लिया जाता है। इसके बाद दूसरे एटीएम बूथ में जाकर रकम निकाल लेते थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews