रीवा में बदमाशों का पिस्टल और चाकू लहराते वीडियो वायरल, पुलिस ने 30 लोगों को किया चिन्हित

पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर यह सामने आया है कि अवैध हथियारों की तस्करी बिहार, मालवा और निमाड़ से की जा रही है। इसलिए आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Police Crime Arrest

Rewa News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी, तो कभी डकैती जैसे मामले होते रहते हैं। इस कारण स्थानीय लोगों में अलग ही डर का माहौल बना हुआ है। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बदमाश पिस्टल और चाकू लहराते नजर आए हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद साफ पता लगाया जा सकता है कि अवैध हथियार के जरिए बदमाश खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जिसपर अब पुलिस शिकंजा करने की तैयारी में है।

कार्रवाई शुरू

वीडियो वायरल होते ही मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा। जिसके बाद एसआईटी टीम का गठन किया गया है। साथ ही साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही वीडियो अपलोड करने वाले बदमाशों को तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने कही ये बात

एसपी विवेक सिंह ने बताया कि कुछ समय से सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना एक ट्रेंड सा बन चुका है, जिसे युवा और बदमाश फैशन के तौर पर ले रहे हैं। ऐसे 30 आपराधिक तत्वों को चिन्हित किया गया है, जिन पर कानूनी से शिकंजा कसा जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर यह सामने आया है कि अवैध हथियारों की तस्करी बिहार, मालवा और निमाड़ से की जा रही है। इसलिए आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही इसके नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews