कार को टक्कर मारने के बाद खेत में जा पलटी बस, हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

कार को टक्कर मारने के बाद खेत में जा पलटी बस, हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

सागर, शुभम पाठक| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले में बीना के पास बुधवार को एक बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई| टक्कर के बाद बस अनियनित्रित होकर खेत में पलट गई| हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं| जिन्हे बीना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया है|

जानकारी के मुताबिक, घटना बीना के पास बारधा-कुरूवा गांव के बीच की है| बीना से सागर की और आ रही कार और सागर से बीना की और जा रही बस की बुधवार सुबह टक्कर हो गई| बस ने एक ट्रक को ओवरटेक किया, बताया जा रहा है कोहरे के कारण बस चालाक को सामने से आ रही कार नहीं दिखी और तेज रफ्तार बस ने कार को सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क से नीचे उतर गई और खेत में पलट गई।

घटना के बाद बस चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बीना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। हादसे में कार सवार बीना के चंद्रशेखर वार्ड निवासी गुलाब चंद पिता बाबू लाल समैया (75) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है। वहीं बस पलटने से भी कई लोगों को चोट लगी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews