कलेक्टर की प्रेरणा बनी हौसला, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

कलेक्टर की प्रेरणा बनी हौसला, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

सागर| मध्य प्रदेश के सागर जिले (Sagar District) के नवागंतुक कलेक्टर Collector दीपक सिंह (Deepak Singh) सरकार के ‘किल करोना’ (kill Corona) अभियान के तहत इन दिनों एक अनूठी पहल कर रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर कोविड-19 यानी कोरोना मरीजो को न केवल इलाज मुहैया कराया जा रहा है बल्कि उनके साथ साथ उनका हौसला भी बढ़ाने की कोशिश खुद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ कर रहा है। इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसे खुद कलेक्टर दीपक सिंह ने भी अपने फेसबुक (Facebook) एकाउंट पर पोस्ट किया है ।

सागर मेडिकल कॉलेज की इस वीडियो में एक 73 साल की कोरोना पीङिता महिला के साथ डॉक्टर और नर्सों की टीम नजर आ रही है जो उनसे सहज अंदाज में बात कर उनकी हौसला अफजाई कर रही है। जिस भाव से कोरोना पेशेंट के साथ डॉक्टर गले मिलकर उन्हें संबल बता रहे हैं वह अपने आप में एक उदाहरण है और उन लोगों के लिए भी जो कोरोना को एक छूत की बीमारी मान बैठे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी कह चुके हैं कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है और उसके साथ साथ ही कोरोना संक्मितो के साथ किसी भी तरह का अलग व्यवहार करने की जरूरत नहीं है बल्कि उनकी हौसला अफजाई के माध्यम से ही इस बीमारी से उन्हें मुक्त कराया जा सकता है। कलेक्टर ने भी देश के इस मूलमंत्र को अपना लिया है कि हमें बीमारी से लड़ना है बीमार से नहीं और यह वीडियो भी कहीं न कहीं इसी ओर संकेत कर रहा है।

https://www.facebook.com/100000495881455/videos/3844418158918009/

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews