MP Transfer: तबादलों का दौर जारी, सतना में 5 नायब तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर, पढ़ें पूरी खबर

transfer

सतना, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश (MP) में प्रशासनिक फेरबदल (MP Transfer) का दौर जारी है। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के थोक में तबादले किये है। बता दे सतना जिले में 5 नायब तहसीलदारों के को इधर-उधर कर दिया गया है। साथ ही, 3 नायबों की सतना में पोस्टिंग भी की गई है। रीवा से नायब तहसीलदार सौरभ द्विवेदी, सीधी से रामदेव साकेत और कटनी से जितेंद्र पटेल को सतना पदस्थ किया गया है। सभी स्थानांतरण प्रशासकीय आधार पर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – पुरानी पेंशन योजना पर बड़ी अपडेट, बहाली की मांग तेज, कर्मचारियों ने दी सरकार को चेतावनी, क्या मिलेगा लाभ? 

दरअसल, राज्य सरकार इन दिनों प्रदेश में लगातार फेरबदल कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को एक बार फिर आदेश जारी किए गए, जिसमें सतना के 5 तहसीलदारों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में में पदस्थ कर दिया गया। हालांकि, इसके बदले 3 नए तहसीलदारों को सतना में पदस्थ कर दिया है।

यह भी पढ़ें – जबलपुर पुलिस का कड़ा एक्शन, 200 नशे के इंजेक्शन सहित बम और कारतूस किए बरामद 

बता दे जिनका ट्रांसफर हुआ है उनमें आशुतोष मिश्रा, हिमांशु भलावी, अरुण यादव, दीपक कुमार द्विवेदी और अखिलेश प्रसाद शर्मा शामिल हैं, जिन्हें अब पन्ना, विदिशा, मंडला, देवास और रीवा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – MP News : नेता प्रतिपक्ष करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान!

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews