रेत माफिया पर शिकंजा, बेतवा नदी पर चल रहे अवैध उत्खनन पर प्रशासन की दबिश, पोकलेन मशीन पकड़ी

रेत माफिया पर शिकंजा, बेतवा नदी पर चल रहे अवैध उत्खनन पर प्रशासन की दबिश, पोकलेन मशीन पकड़ी

सागर, शुभम पाठक| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रहे माफिया विरोधी अभियान के तहत प्रदेश के सागर (Sagar) में खनिज विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग ने रेत माफिया (Sand Mafia) के खिलाफ सयुंक्त कार्रवाई की| बेतवा नदी में चल रहे रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमले ने शनिवार को एक पोकलेन मशीन व 25 ट्रॉली रेत जब्त की हैं। टीम को देख अवैध उत्खनन करने वाले भाग गए। मशीन को जब्त कर पुलिस कस्टडी में रखवाया गया है।

जिला खनिज अधिकारी मनीष पंड्या ने बताया कि कलेक्टर दीपक सिंह (Collector Deepak Singh) के निर्देश पर संपूर्ण जिले में अवैध खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है| इसी कड़ी में आज बीना विकासखंड में बेतवा नदी में अवैध रूप से रेत खनन करने पर पोकलेन मशीन को जब तक आर थाना में रखी गई है | इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी आनंद पांडेय राजेश गंगेले एसडीओपी श्रीमती प्रिया सिंह गहरवार राजस्व एवं जिले से संपूर्ण पुलिस बल मौजूद था।

जानकारी के मुताबिक टीम ने मौके से पोकलेन मशीन अवैध उत्खनन की गई करीब 25 ट्रॉली रेत जब्त कर ली। मशीन को कस्टडी में लेकर सिरचौपी पुलिस चौकी में रखवाया गया है। यहां कई दिनों से अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews