सागर में सरकारी डॉक्टर ने संविदा कर्मी को दी गालियां, धमकाया, OBC वर्ग के खिलाफ चैट भी वायरल

 सागर में सरकारी डॉक्टर ने संविदा कर्मी को दी गालियां, धमकाया, OBC वर्ग के खिलाफ चैट भी वायरल

Sagar Health Contract Worker : सागर में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर ने एक संविदा कर्मी महिला को जमकर धमकाया। इतना ही नहीं, उसने उससे खानदान समेत देख लेने की धमकी दी और मां बहन की गालियां भी दी। इसके बाद डॉक्टर ने ओबीसी समाज को लेकर व्हाट्सएप चैट पर काफी अभद्र टिप्पणीयां भी की। संविदा कर्मी इस मामले को लेकर गुस्से में है।

सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ अभिमन्यु अहिरवार ने संविदा स्वास्थ्य कर्मी को लताड़ा 

मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी है संविदा स्वास्थ्य कर्मी। अभी कुछ दिन से वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे लेकिन अब एक बार फिर अपने काम में पूरी शिद्दत से जुट गए हैं। ऐसे में सागर जिले की एक महिला संविदा एएनएम को उस समय अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा जब उसके सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ अभिमन्यु अहिरवार ने उसे जमकर लताड़ लगाई। दरअसल इस महिला एएनएम से डॉक्टर ने शाम 5 बजे तक रिपोर्ट मांगी थी जो वह तब दे नहीं पाई और 5 बजे तक देने की बात कर रही थी। लेकिन डॉक्टर ने उसे जमकर लताड़ा और यहां तक कह डाला कि खानदान समेत आ जाओ तो तुम कुछ नहीं कर पाओगी। हड़ताल करके तुमने क्या उखाड़ लिया। महिला को उसने मां की गाली भी दी। संविदा एएनएम चुपचाप सुनती रही। इतना ही नहीं, बाद में इस डॉक्टर ने ओबीसी वर्ग को लेकर काफी अभद्र टिप्पणीयां व्हाट्सएप चैट में की जिसे लेकर सभी में रोष है। संविदा स्वास्थ्य कर्मी इस मामले को लेकर काफी गुस्से में हैं और वे सरकार से मांग रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हम सब बहनों के मामा और भाई हैं और ऐसी स्थिति में यदि इस तरह के मामले सामने आते हैं तो निश्चित रूप से यह काफी दुखद है। संविदा कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी से इस डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews